कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह के जन्मदिवस पर समर्थकों ने दी शुभकामनाएं, गणेश नगर में सड़क डामरीकरण कार्य शुरू

 

जयपुर, 29 जनवरी 2026।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को निवर्तमान पार्षद एवं नगर निगम चेयरमैन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने उनके लोकप्रिय और कुशल नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम में अर्चना शर्मा के साथ मौजूद महिला कार्यकर्ता पीले रंग के ‘जय श्री राम’ लिखे दुपट्टों में नजर आईं, जो आकर्षण का केंद्र रहे। समर्थकों ने भारत माता की जय और कर्नल राज्यवर्धन सिंह जिंदाबाद के नारों के साथ खुशी व्यक्त की।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर गणेश नगर मेन की 80 फीट चौड़ी सड़कों के डामरीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने कहा कि कर्नल राज्यवर्धन सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।


Previous Post Next Post