टेक्नोग्लोब को मिला "नेशन बिल्डर अवॉर्ड", आईटी स्किलिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

 



जयपुर, 6 जून। जयपुर के वैशाली नगर स्थित होटल स्वर्ण महल में आयोजित एक भव्य समारोह में हिन्दुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा टेक्नोग्लोब को आईटी स्किलिंग श्रेणी में प्रतिष्ठित "नेशन बिल्डर अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने में संस्था के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में टेक्नोग्लोब की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक विजय गुप्ता एवं शकीब खान ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।







टेक्नोग्लोब पिछले कई वर्षों से युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए कार्यरत है। संस्था द्वारा अकाउंटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, डेटा साइंस, वीडियो एडिटिंग सहित अनेक जॉब-ओरिएंटेड टेक्नोलॉजी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।




टेक्नोग्लोब के प्रबंध निदेशक डॉ. शिराज खान ने बताया कि वर्तमान में संस्था के छह देशों में 150 से अधिक प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं। पिछले 25 वर्षों में टेक्नोग्लोब 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन प्रदान कर चुका है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्था की पूरी टीम, विद्यार्थियों और फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। डॉ. खान ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी सहयोगियों को देते हुए उनके निरंतर समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में टेक्नोग्लोब और अधिक युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर देश के कौशल विकास और रोजगार सृजन के मिशन में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा।

Previous Post Next Post