जयपुर में 21-22 फरवरी को सजेगी मित्रा इवेंट्स की प्रीमियम एग्ज़ीबिशन अग्रवाल समाज भवन, मालवीय नगर में दो दिवसीय आयोजन, विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से उत्पादों का प्रदर्शन

  



जयपुर। शहर में फैशन, लाइफस्टाइल और प्रीमियम उत्पादों के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। मित्रा इवेंट्स द्वारा 21 और 22 फरवरी 2026 को दो दिवसीय प्रीमियम एग्ज़ीबिशन का आयोजन अग्रवाल समाज भवन, मालवीय नगर, जयपुर में किया जाएगा। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।



इस दो दिवसीय सहयोगी मिशन के अंतर्गत विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से प्रीमियम गुणवत्ता वाले उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, लाइफस्टाइल उत्पाद सहित अनेक आकर्षक श्रेणियों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शहरवासी खरीदारी के साथ नवीनतम ट्रेंड्स से भी परिचित हो सकेंगे।




आयोजन के प्रचार-प्रसार के तहत हाल ही में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में प्रदर्शनी का पोस्टर विमोचन किया गया। सेवा कुंज के भजन जैमिंग कार्यक्रम में पोस्टर का अनावरण भाजपा की प्रदेश मंत्री Ekta Agarwal एकता अग्रवाल द्वारा किया गया। वहीं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला प्रकोष्ठ के फाग उत्सव कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की प्रदेश अध्यक्ष Alka Agarwal अलका अग्रवाल तथा जयपुर अध्यक्ष Manju Agarwal मंजू अग्रवाल की उपस्थिति में पोस्टर लॉन्च किया गया।


आयोजकों के अनुसार, बैनर और पेम्फलेट तैयार कर लिए गए हैं और उनका वितरण भी प्रारंभ किया जा चुका है। यह मित्रा इवेंट्स की पहली प्रीमियम एग्ज़ीबिशन है, जिसे भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।





आयोजकों ने जयपुरवासियों से अपील की है कि वे परिवार और मित्रों के साथ इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रीमियम उत्पादों की विशेष श्रृंखला का लाभ उठाएं और आयोजन को सफल बनाएं।

Previous Post Next Post