जयपुर। राजधानी जयपुर एक बार फिर फैशन, ग्लैमर और रचनात्मकता का गवाह बनने जा रही है। 30 और 31 मई को Hawa Heaven Resort में दो दिवसीय ‘Eternal Couture Week Season 3’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन डीबॉक ऑर्गेनिक फार्म की ओर से किया जा रहा है। शो का संचालन CNX News द्वारा किया जाएगा, जबकि टेकप्रो सह-संचालन की भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर भारत 24 चैनल रहेगा।
पोस्टर लॉन्च के साथ हुई आधिकारिक घोषणा
गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो का ऑफिशियल पोस्टर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर फैशन, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। पोस्टर विमोचन के दौरान Jagdeesh Chandra सहित मुकेश मनवीर सिंह, मोहित तिवारी, पवन गोयल, श्रीयांश, मनोज सोनी और मितेश सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दीं।
तीसरे वर्ष में और भव्य होगा आयोजन
शो ऑर्गनाइजर दीपिका नरूका ने बताया कि ‘Eternal Couture Week’ लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है और यह अब राजस्थान की फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। इस मंच का उद्देश्य केवल फैशन शो आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रोफेशनल मॉडल्स, डिजाइनर्स और क्रिएटिव टैलेंट को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि इस बार का सीजन पहले से अधिक भव्य, व्यवस्थित और आकर्षक होगा। आयोजन में फैशन के लेटेस्ट ट्रेंड्स, पारंपरिक और फ्यूजन कलेक्शन, ब्राइडल वियर, इंडो-वेस्टर्न डिजाइन और थीम बेस्ड रैंप वॉक देखने को मिलेगी।
40 सुपर सीनियर मॉडल्स और 20+ डिजाइनर्स की भागीदारी
इस दो दिवसीय फैशन वीक में करीब 40 सुपर सीनियर मॉडल्स हिस्सा लेंगे, जो इस मंच की खास पहचान बन चुके हैं। इसके अलावा 20 से अधिक डिजाइनर्स अपने विशेष कलेक्शन को रैंप पर प्रस्तुत करेंगे। मॉडल्स डिजाइनर्स की एक्सक्लूसिव और आकर्षक ड्रेस पहनकर रैंप पर जलवा बिखेरेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस शो के माध्यम से युवा और अनुभवी मॉडल्स को समान अवसर दिए जाएंगे, जिससे फैशन इंडस्ट्री में विविधता और समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा।
फैशन इंडस्ट्री के लिए बड़ा मंच
‘Eternal Couture Week Season 3’ केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि नेटवर्किंग, ब्रांड प्रमोशन और टैलेंट शोकेस का बड़ा मंच साबित होगा। यहां डिजाइनर्स, मॉडल्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, स्टाइलिस्ट्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को अपने काम को प्रदर्शित करने और नए अवसरों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
आयोजकों का दावा है कि इस बार शो में हाई-एंड प्रोडक्शन, प्रोफेशनल लाइटिंग, म्यूजिक और थीम बेस्ड प्रेजेंटेशन के साथ एक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का अनुभव दर्शकों को मिलेगा।
30 और 31 मई को जयपुर में होने वाला यह फैशन महोत्सव शहर के फैशन प्रेमियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक यादगार आयोजन बनने जा रहा है।

















