Skill India के तहत आयोजित राजस्थान स्तरीय प्रतियोगिता में Arena Animation C-Scheme और Arena Animation Shastri Nagar के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन





 जयपुर। 

Skill India के तहत आयोजित राजस्थान स्तरीय प्रतियोगिता में Arena Animation C-Scheme और Arena Animation Shastri Nagar के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।यह प्रतियोगिता देश के माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन और प्रेरणा से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

प्रतियोगिता की Graphic Designing और 3D Animation कैटेगरी में दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस सफलता का श्रेय संस्थान की डायरेक्टर Rolika Singh के विजन और मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।

राजस्थान स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 4 प्रतिभागियों का चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों में 1 छात्रा और 3 छात्र शामिल हैं। अब ये सभी प्रतिभागी रीजनल लेवल प्रतियोगिता के लिए गुजरात रवाना हो चुके हैं, जहां वे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संस्थान परिवार एवं प्रदेशवासियों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि आज की बेटियाँ भी टेक्नोलॉजी और डिजिटल क्रिएटिविटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

Previous Post Next Post