कलांकित (Bringing Art Alive) मिस ईथरियल राजस्थान इंटरनेशनल 2026 का पोस्टर व क्राउन लॉन्च

 


जयपुर।

होटल बेला कासा में “कलांकित (Bringing Art Alive)” के तहत आयोजित होने वाले मिस ईथरियल राजस्थान इंटरनेशनल, मिसेज राजस्थान इंटरनेशनल एवं टीन राजस्थान 2026 के पोस्टर एवं क्राउन का भव्य लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा युवतियों व महिलाओं को फैशन, मॉडलिंग, आर्ट, ज्वैलरी, टूरिज्म, एयर सर्विसेज और फिल्म-टीवी की दुनिया में आत्मसम्मान के साथ नई पहचान दिलाना है। आयोजकों के अनुसार यह मंच पारंपरिक फैशन शोज से बिल्कुल अलग और सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा।


मुख्य आयोजक बसंत जैन बैराठी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि RMC Switchgear के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, Rajasthan College of Engineering for Women के निदेशक अरिहंत खींचा, पावर के निदेशक ए.के. जैन, पूर्व आईएफएस एवं समाजसेवी अजय गुप्ता, Trip Factory के निदेशक गणेश चौधरी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने क्राउन व पोस्टर लॉन्च किया।


मुख्य समन्वयक नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अप्रैल में होने वाले फिनाले से पहले विभिन्न ऑडिशन के माध्यम से 50 प्रतिभागियों को सेमीफाइनल के लिए चयनित कर प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनमें से 30 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को फैशन एक्सपर्ट्स द्वारा ग्रूमिंग व प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी।


मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। अरिहंत खींचा ने अपने संस्थान में कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। विशेष सलाहकार अजय गुप्ता ने ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर जोर दिया। मुख्य संरक्षक ए.के. जैन ने भविष्य में कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि यह शो पूर्णतः निष्पक्ष एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में 2025 की विजेता निशा झांझड़िया, ग्रूमिंग ट्रेनर व पूर्व विजेता वैष्णवी सुथार, शो संयोजक स्वग्रही माओ, वन वर्ल्ड रियल स्टेट सॉल्यूशंस की सोनी मिश्रा, गायिका ममता शाह, उदयपुर, भीलवाड़ा व जोधपुर सहित विभिन्न शहरों से प्रतिभागी, शिक्षाविद जे.पी. शर्मा, संयोजक जिनेश जैन व टीम सदस्य नीरू सिद्धा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पिछले वर्ष की विजेता निशा झांझड़िया ने कहा कि इस मंच से उन्हें व्यापक पहचान मिली, जिसके चलते उन्हें मॉडलिंग व शूट्स के निरंतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं और समाज व इंडस्ट्री में अलग पहचान बनी है।

तीनों कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक प्रतिभागी jainbasant02@gmail.com पर ईमेल या मोबाइल नंबर 8114417253 पर संपर्क कर सकते 

Previous Post Next Post