होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर की वार्षिक गोठ चौखी ढाणी में संपन्न

 


जयपुर। होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर की वार्षिक गोठ का आयोजन चौखी ढाणी में किया गया। कार्यक्रम में होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 850 से अधिक सदस्य शामिल हुए। इस दौरान संगठन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


संगठन के संरक्षक हुसैन खान ने बताया कि सदस्यों की सुविधा के लिए कैंप लगाकर 100 से अधिक पॉल्यूशन लाइसेंस वितरित किए गए। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यटन क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली नारी शक्ति का सम्मान तथा लंबे समय से पर्यटन सेक्टर में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया।


वार्षिक गोठ के दौरान आगामी समय में जयपुर के पर्यटन सेक्टर को और अधिक बढ़ावा देने को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और होटल व्यवसाय से जुड़े सदस्यों के हितों को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।



कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर के संरक्षक हुसैन खान, अजीत बंसल, सलाहकार रणविजय सिंह, अध्यक्ष दिलीप तिवारी, सचिव विपुल मैनी सहित पदाधिकारी जितेंद्र सुपा, अनिल कुमावत, मनीष शर्मा, दीपक गुप्ता, मनीष विधानी, तारीख सलीम, पीयूष अग्रवाल, कुणाल चौधरी, राजवीर सिंह, सुरेश खंडाका, कृष्ण अवतार, मधु श्री चटर्जी, सुभाष चंद्र शर्मा, ओम प्रकाश कुमावत, महेंद्र सोनी, मोहम्मद शौकत और राजेंद्र भास्कर सहित 850 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post Next Post