नव चेतना ग्रुप द्वारा चौथा दादी मंगल उत्सव का आयोजन



 राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में नव चेतना ग्रुप द्वारा चौथा दादी मंगल उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संतोष अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दादी जी की ज्योत प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। दादी मंगल उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

Previous Post Next Post