सोलरूट” आध्यात्मिक यात्रा: वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में श्रद्धालुओं को मिली दिव्य अनुभूति



जयपुर | हाल ही में आयोजित “सोलरूट – वृंदावन, गोवर्धन एवं बरसाना आध्यात्मिक यात्रा” में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आध्यात्मिक साधकों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की पावन भूमि में भक्ति, साधना और आत्मिक शांति का अनुभव किया।

इस आध्यात्मिक यात्रा में प्रतिभागियों ने राधा रमण मंदिर, निधिवन, गोवर्धन पर्वत, राधा कुंड, श्याम कुंड, यमुना घाट एवं बरसाना स्थित श्री राधा रानी मंदिर के दर्शन किए। यात्रा के दौरान कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन, यमुना आरती, गोवर्धन परिक्रमा और आध्यात्मिक चिंतन सत्रों का आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ।

सेवा कुंज फाउंडेशन की उपाध्यक्ष अर्चना पुरोहित ने बताया कि “सोलरूट यात्रा केवल एक तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की चेतनापूर्ण पहल है। वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना की भूमि पर हर क्षण भक्ति और शांति से भर जाता है।”

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को भक्ति, सेवा और आत्मिक जागरूकता की ओर प्रेरित करना है, ताकि आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच व्यक्ति अपने आध्यात्मिक स्वरूप से जुड़ सके।

यात्रा के सफल आयोजन में स्वयंसेवकों, आध्यात्मिक मार्गदर्शकों और प्रतिभागियों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था ने भविष्य में भी इसी तरह की आध्यात्मिक यात्राओं और रिट्रीट्स के आयोजन की घोषणा की।

Previous Post Next Post