राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन में ‘नृत्यांग – रिदम रश 2026’ का भव्य आयोजन

 


जयपुर:

राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन, जयपुर के भांकरोटा परिसर में 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता ‘नृत्यांग – रिदम रश 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में कला, ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम देखने को मिला।




प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने शास्त्रीय, लोक, समकालीन और फ्यूजन नृत्य शैलियों में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना तथा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूत करना था।






कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रमुख संस्थाओं में राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन, हंसराज कॉलेज दिल्ली, आईआईडीटी दिल्ली, वीआईटी वेल्लोर, मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, मोर यूनिवर्सिटी सोनीपत, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर, एमएनआईटी जयपुर, सेंट जेवियर्स कॉलेज जयपुर, किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली, मिरांडा हाउस दिल्ली, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, महारानी कॉलेज जयपुर सहित अन्य संस्थान शामिल रहे।





कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज चेयरमैन डॉ. जितेंद्र सिंह फौजदार और निदेशक डॉ. अरिहंत खींचा, कार्यक्रम संयोजक बसंत जैन मार्गदर्शन में कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बनाया।



कार्यक्रम में प्रकृति फाउंडेशन की प्रियंका गोयल, मिस एथेरियल राजस्थान शो की ट्रेनर वैष्णवी सुथार, यूओ एजुकेटर्स की अमिता गर्ग, योग गुरु ढाका राम एवं अभिनव जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ‘स्वरा’ टीम (मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर) ने जीतकर ₹1,50,000 की नकद राशि प्राप्त की। द्वितीय पुरस्कार ‘गोरखा पटन’ टीम (ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून) को ₹1,00,000 नकद प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार ‘बी-डिजाइन’ टीम (आईआईडीटी, दिल्ली) को ₹50,000 नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त आकर्षक उपहार एवं अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए गए।






कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Previous Post Next Post