नारायणपुरी पार्क बिश्नावाला में विशाल हिंदू सम्मेलन व कलश यात्रा का आयोजन

 

जयपुर (बिश्नावाला)।

नारायणपुरी पार्क, बिश्नावाला में आज सर्व समाज के तत्वावधान में विशाल हिंदू सम्मेलन एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, महाराणा प्रताप एवं गुरु वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित तथा भारतीय वूशू संघ के उपाध्यक्ष व गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड से नामांकित श्री हीरानंद कटारिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम जाखड़ एवं कैलाश जी उपस्थित रहे

सम्मेलन से पूर्व आयोजित कलश यात्रा में करीब 500 महिलाओं ने भाग लिया। यह यात्रा तीजा नगर से प्रारंभ होकर अमर नगर, रघुनाथ विहार, जनक विहार होते हुए नारायणपुरी पार्क पहुंची। यात्रा में महिलाओं ने धार्मिक जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। भव्य कलश यात्रा के संयोजक गुरुकुल स्कूल के निदेशक श्री अशोक यादव रहे।


आयोजक श्री रामसिंह राठौड़ ने बताया कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बांधते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। मुख्य अतिथि श्री हीरानंद कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जाति-पाति से ऊपर उठकर देशहित में सोचे और राष्ट्र की अखंडता के लिए एकजुट रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान सहाय सिरसी, पार्षद पति शक्ति सिंह, विश्वेंद्र चौधरी उर्फ ज्योति सहित अनेक गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्री हीरानंद कटारिया का श्री अशोक यादव एवं सीताराम गुर्जर द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

Previous Post Next Post