No title

 केंद्रीय बजट 2026 पर्यटन क्षेत्र के लिए मील का पत्थर — होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान

जयपुर।

केंद्रीय बजट 2026 को पर्यटन क्षेत्र के लिए सकारात्मक और दूरदर्शी बताते हुए होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने इसका स्वागत किया है। फेडरेशन का कहना है कि इस बजट में पर्यटन को रोज़गार सृजन, क्षेत्रीय विकास और विदेशी मुद्रा अर्जन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ माना गया है।



होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि बजट में हेरिटेज टूरिज़्म, इको और एडवेंचर टूरिज़्म, थीमैटिक टूरिज़्म सर्किट और मेडिकल टूरिज़्म हब के विकास पर दिया गया ज़ोर सराहनीय है। इससे राजस्थान जैसे पर्यटन-प्रधान राज्यों को विशेष लाभ मिलेगा।



फेडरेशन के सचिव रणविजय सिंह राठौड़ ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, पर्यटन गाइड व प्रोफेशनल्स के लिए स्किल डेवलपमेंट तथा अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर टीसीएस में सरलीकरण जैसे प्रावधानों से पर्यटन उद्योग को नई मजबूती मिलेगी और पर्यटकों के अनुभव में सुधार होगा।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट 2026 पर्यटन को एक सहायक क्षेत्र से आगे बढ़ाकर रणनीतिक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा और आने वाले वर्षों में निवेश, रोज़गार व पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी।

Previous Post Next Post