कृषि महाविद्यालय रावतभाटा में पहली बार आयोजित हुई भव्य फ्रेशर्स पार्टी

 

रावतभाटा।

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर (MPUAT) से संबद्ध कृषि महाविद्यालय, रावतभाटा में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए पहली बार भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक और सामाजिक वातावरण से जोड़ना रहा।


उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय वर्तमान में स्वतंत्र भवन एवं विश्वविद्यालयीय आयोजन फंड के अभाव में संचालित हो रहा है। इसके बावजूद द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने आपसी सहयोग से आर्थिक योगदान एकत्र कर इस आयोजन को सफल बनाया। इस सराहनीय प्रयास में महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी मार्गदर्शन एवं व्यक्तिगत सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रेरणा सक्सेना, प्रशासन से पंकज शर्मा सहित समस्त कृषि संकाय के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। प्रशासन ने विद्यार्थियों की इस सकारात्मक, अनुशासित और रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

इस अवसर पर द्वितीय वर्ष के छात्र रोशन जाट, नारायण जाट, युवराज, देव सिंह, जिगर चौधरी, विकाश सुखवाल, वैदेही सारस्वत, सिमरन कटारिया, अनीता सुवालका, आशा सैनी सहित सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय से भविष्य में फ्रेशर्स व फेयरवेल जैसे आयोजनों के लिए विशेष फंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

Previous Post Next Post