जयपुर जिले का हर कांग्रेस कार्यकर्ता अहम, संगठन की मजबूती को समर्पित : सुनील शर्मा

 


जयपुर।

जयपुर शहर जिला कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील शर्मा का मंगलवार को सद्भावना के सिपाही संगठन की जयपुर इकाई की ओर से अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर सद्भावना के सिपाही संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा ने स्वागत उद्बोधन में सुनील शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शीर्ष एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व द्वारा किए गए इस चयन को संगठन सृजन अभियान की एक अनूठी और सकारात्मक पहल बताया।

राजीव अरोड़ा ने कहा कि निवर्तमान जिला अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए जो विरासत तैयार की गई है, उस पर सुनील शर्मा पूरी तरह खरे उतरेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जयपुर शहर जिला कांग्रेस आने वाले समय में और अधिक आक्रामक भूमिका निभाते हुए विपक्ष की जिम्मेदारी को मजबूती से निभाएगी।

कार्यक्रम में 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद अपने धन्यवाद भाषण में सुनील शर्मा ने कहा कि जयपुर जिले का हर कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन के लिए अहम है। उन्होंने सभी से सक्रिय सहभागिता और टीम वर्क के जरिए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

सुनील शर्मा ने कहा कि सद्भावना, समर्पण और सामूहिक प्रयास से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।

Previous Post Next Post