कथा वाचक जया किशोरी जी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

 


जयपुर 

कथा वाचक जया किशोरी जी ने सोमवार को मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जया किशोरी जी ने मुख्यमंत्री से आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जया किशोरी जी के सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान प्रदेश में सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और युवा वर्ग में संस्कारों के प्रसार जैसे विषयों पर भी संवाद हुआ।

Previous Post Next Post