उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर लंबित न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित

 

जयपुर, 11 फरवरी 2026। उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय जयपुर में बुधवार को लंबित न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी ने की।

बैठक के दौरान श्री माहेश्वरी ने प्रत्येक कोर्ट केस को LIMBS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने और आंतरिक डेटा बेस को नियमित रूप से अधतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रकरणों के जवाब माननीय कोर्ट में प्रस्तुत करने से पहले रेलवे अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श किया जाए और प्रकरणों की स्थिति निरंतर अपडेट रखी जाए। त्वरित निस्तारण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।





श्री माहेश्वरी ने कोर्ट केसों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए अनुपालन संबंधी प्रकरणों में उचित कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि माननीय न्यायालय के आदेशों की अवमानना के प्रकरण न बनें।

बैठक के प्रारंभ में प्रतुल सारोलिया, उप महाप्रबंधक (विधि) ने न्यायिक प्रकरणों की मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी मुख्य विधि सहायकों को निर्देश दिए कि अनुपालन के प्रकरणों को समय सीमा में निस्तारित किया जाए।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी ने श्री धन्नाराम शेरावत, मुख्य विधि सहायक (कार्मिक विभाग) को सर्वश्रेष्ठ मुख्य विधि सहायक के रूप में चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र एवं 2,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, इस प्रकार की समीक्षा बैठकों से न्यायिक प्रकरणों के त्वरित निपटान और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद 

Previous Post Next Post