जयपुर। राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट 2026–27 को प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में दूरदर्शी और ऐतिहासिक बताया गया है। यह बजट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी की दूरदृष्टि का प्रमाण है, जो “विकसित राजस्थान” के संकल्प को साकार करेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि यह बजट सड़कों, बिजली, पानी, आवास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करेगा।
28 लाख परिवारों के लिए आवास, युवाओं के लिए स्वरोजगार योजना, तकनीकी भर्ती, स्मार्ट बिजली व्यवस्था, बाढ़ सुरक्षा, ड्रेनेज सिस्टम और औद्योगिक पार्क जैसी योजनाएं आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक होंगी।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 1 लाख युवाओं को 10 लाख तक ब्याज अनुदान और ब्याज-रहित लोन सुविधा प्रदान की जाएगी।
एआई आधारित बिजली ग्रिड, रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑनलाइन टेस्ट सेंटर्स और राज्य स्तरीय एजेंसी की स्थापना राजस्थान को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएंगे।
वर्ष 2027 तक सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों में 90 प्रतिशत कमी का लक्ष्य सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
किसानों के लिए सिंचाई, पेयजल, सूक्ष्म सिंचाई योजना, फार्म पोंड और आर्थिक सहायता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।
बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महिला-बाल कल्याण योजनाएं प्रदेश की संवेदनशीलता को उजागर करती हैं।
सड़क, पुल, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और शहरी विकास परियोजनाओं से आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
अमित गोयल ने कहा कि बजट में हेरिटेज, इको-टूरिज्म और रूरल टूरिज्म को प्रोत्साहन देना सराहनीय है। ग्रामीण क्षेत्रों में होम-स्टे और गेस्ट हाउस को प्रोत्साहित करने से स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के अवसर मिलेंगे। यह बजट राजस्थान को “पर्यटन की वैश्विक राजधानी” बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।
महिलाओं को प्रदेश के विकास में भागीदार बनाना
उन्होंने बताया कि बजट महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करता है।
आंगनबाड़ी केंद्रों को नंद घर में बदलना
महिला-बाल शक्ति संकुल की स्थापना
अमृत पोषण वाटिकाएं और बच्चों के पोषण कार्यक्रम
महिला कार्मिकों के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य सदन
जरूरतमंद बच्चों के लिए चिल्ड्रन होम
आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार
अमित गोयल ने कहा कि इन प्रावधानों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य मजबूत होगा और महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।
