जयपुर। सांगानेर क्षेत्र के जगन्नाथपुरा गांव में आज से भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया। अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्री श्याम शरण देवाचार्य जी महाराज ने भागवत रस वर्षण का विधिवत शुभारंभ किया।
कथा का शुभारंभ करते हुए जगद्गुरु श्रीजी महाराज ने “हे निम्बार्क दीनबंधु, सुन पुकार मेरी…” भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सात दिवसीय भागवत कथा का श्रवण और आयोजन करने से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है।
प्रथम दिन कथा के बाद आरती संपन्न हुई और प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में निम्बार्क पीठ के परिकर, इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा, समाजसेवी प्रवीण शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार कमल नागोरी, आयोजन परिवार से हनुमान कंडीरा, अंकित कंडीरा, डॉ. महेश कंडीरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, रिश्तेदार, श्रद्धालु और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कथा समापन के पश्चात श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।




