ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल संपन्न, 2027 में फिर मिलने का संदेश पिंक वुमनिया से इंश्योर इंडिया कॉन्क्लेव तक—जयपुर बना हेल्थ अवेयरनेस की राजधानी




जयपुर, 01 मार्च। स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और वित्तीय सुरक्षा के व्यापक संदेश के साथ Global Health and Wellness Festival का सफल समापन हुआ। यह आयोजन जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस एवं गौमाया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

समापन अवसर पर फाउंडर हिम्मत सिंह नाथावत ने घोषणा की कि आगामी संस्करण 6 और 7 फरवरी 2027 को आयोजित होगा। उन्होंने स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए अधिक व्यापक जनभागीदारी का आह्वान किया।

पिंक वुमनिया बना आकर्षण का केंद्र

फेस्टिवल के दूसरे दिन आयोजित ‘पिंक वुमनिया’ सत्र विशेष आकर्षण रहा। इसके अंतर्गत आयोजित वूमेन्स कार रैली ने जयपुर शहर में हेल्थ अवेयरनेस का उत्साहपूर्ण संदेश दिया। रैली की आयोजक कन्नू मेहता ने बताया कि यह वार्षिक पहल महिलाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित करती है।

रैली में हेल्थ गतिविधियां, फूलों की होली, स्लोगन प्रतियोगिता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक ने आयोजन को उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने

डॉ. सीताराम गुप्ता ने बताया कि दोनों दिनों में कुल 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए—पहले दिन 5 और दूसरे दिन 2 रिकॉर्ड दर्ज हुए।

‘शक्ति संवाद’ में प्रेरक विचार

महिला जागरूकता सत्र ‘शक्ति संवाद’ में बॉलीवुड अभिनेत्री सुधा चंद्रन सहित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, समाजसेवी रानी रत्ना कुमारी, डॉ. मनीनी पटेल, डॉ. शुभ्रा सिंह, श्वेता मेहता मोदी, डॉ. पवनदीप कौर बिंद्रा और शिक्षाविद् डॉ. लवीना जसवानी ने महिलाओं के स्वास्थ्य, प्रिवेंटिव केयर, वित्तीय स्वतंत्रता और संतुलित जीवनशैली पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रीती सक्सेना ने किया। इस सत्र में 1000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता रही, जिसके साथ सातवां वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया।



इंश्योर इंडिया कॉन्क्लेव में मंथन

इंश्योर इंडिया कॉन्क्लेव के दौरान उद्योग विशेषज्ञों ने अस्पताल-बीमा सहयोग, सर्जिकल इंश्योरेंस में प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं में रोबोटिक्स की भूमिका और ऑन्कोलॉजी सुरक्षा पॉलिसियों जैसे विषयों पर चर्चा की।

राहुल पचोरी (बिजनेस हेड, केयर हेल्थ इंश्योरेंस), आयुष कोगटा (कोगटा फाउंडेशन) और सुदेश सैनी (डायरेक्टर, डीएसके हेल्थकेयर) ने बताया कि एक ही छत के नीचे 3000 से अधिक इंश्योरेंस एडवाइजर्स की सहभागिता के साथ छठा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया, जहां भारत के प्रत्येक नागरिक को बीमा सुरक्षा से जोड़ने की शपथ ली गई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

स्वस्थ भारत की दिशा में यह आयोजन एक सशक्त कदम साबित हुआ, जिसने जयपुर को हेल्थ और इंश्योरेंस अवेयरनेस की राजधानी के रूप में स्थापित किया।


Previous Post Next Post