जयपुर में भव्य होली महोत्सव 2026 का आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

 


जयपुर, 28 फरवरी 2026। राजधानी जयपुर में जयपुर गोविंदा, श्री जगन्नाथजी मंदिर, सेवाकुंज फाउंडेशन और श्री मदन मोहन मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान की भक्ति में सराबोर वातावरण का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन से पधारे कीर्तनकारों ने श्याम प्रभु जी के नेतृत्व में सुमधुर भजनों और संकीर्तन की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। फूलों की होली और रंगों की होली के उत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उल्लासपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एकता अग्रवाल जी (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष), राहुल द्विवेदी जी, दीपक वल्लभ गोस्वामी जी, सुनील धन जी, रोहित जी, तन्नू बत्रा जी, राकेश केडावत जी, बसंत जैन जी, हेमंत त्रिवेदी जी, मनीष राजपूत जी, पवन टाक जी, मेघा शर्मा जी, अपर्णा वाजपेयी जी, ममता शर्मा जी, अंकुर जोशी जी, कल्पना जी एवं राकेश जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।




महोत्सव के दौरान लगभग 1500 श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।

इस सफल आयोजन के पीछे कुणाल प्रभु जी, अर्जुन प्रभु जी, राधा रमण प्रभु जी, अर्चना जी, राहुल प्रभु जी, जतिन प्रभु जी और जितेश प्रभु जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि आगामी वर्ष यह आयोजन और भी अधिक भव्य एवं विस्तृत स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

Previous Post Next Post