उत्सव – नृत्य तरंग 2026’ में विशेष और सामान्य बच्चों ने एक साथ बिखेरी अपनी प्रतिभा

  


जयपुर, 29 अप्रैल:

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर कला मंज़र सोसाइटी एवं राजगंगा मीडिया हाउस के संयुक्त तत्वावधान में पिंक सिटी प्रेस क्लब में ‘समावेश नृत्य उत्सव – नृत्य तरंग 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस खास आयोजन में नन्हे कदम सोसाइटी, रोटरी क्लब जयपुर बापू नगर एवं सरस्वती ग्रुप ऑफ प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज़ सहयोगी संस्थाओं के रूप में शामिल रही।




राजगंगा मीडिया हाउस के एडिटर राजकुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अभिनेत्री और प्रख्यात नृत्य गुरु सुश्री उषा श्री, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध साजसेवी एवं पूर्व सदस्य राजस्थान पब्लिक ट्रस्ट बोर्ड देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार तथा सरस्वती प्रिंटिंग ग्रुप के चेयरमैन बसंत जैन बैराठी, प्रख्यात वरिष्ठ कथक नृत्य गुरु डॉ. गीता रघुवीर और सुश्री प्रेरणा श्रीमाली, तथा विशेष अतिथि पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मुकेश मीणा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया।






संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष बच्चों और सामान्य बच्चों ने एक साथ भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में समावेशिता (Inclusivity) की भावना को बढ़ावा देना तथा दिव्यांगता के प्रति सकारात्मक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। कला मंज़र सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे “हैंड्स टुगेदर अभियान” के अंतर्गत समाज में समावेशन, संवेदनशीलता और सहयोग के संदेश का प्रसार किया जाता है।






कार्यक्रम का मंच संचालन दूरदर्शन एवं आकाशवाणी की वरिष्ठ उद्घोषिका शिवाली गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया।

इस आयोजन में विशेष बच्चों के सात विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें श्रीनिर्मल विवेक स्पेशल स्कूल, करुणा स्पर्श स्कूल, ट्रेजर लैंड स्कूल, प्रयास स्कूल, अप्रोच ऑटिज़्म सोसायटी तथा लक्ष्य स्पेशल एजुकेशन स्कूल शामिल थे। वहीं सामान्य बच्चों के पाँच विद्यालयों/एनजीओ ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जिनमें कथक कला केंद्र, मयूरा डांस क्लासेज, टैगोर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वैदिका इंटरनेशनल स्कूल और नन्हे कदम सोसायटी प्रमुख रहे।






प्रतिभागियों को सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज़ और विश्व प्रसिद्ध लेडीज़ पर्स व गिफ्ट आइटम बनाने वाली कलांकित कंपनी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मुकेश मीणा ने सभी विद्यालयों, एनजीओ, संयोजकों और आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सहभागिता, संवेदनशीलता और समान अवसरों के मूल्यों को व्यवहार में लाने का सार्थक प्रयास हैं।

जैसा हर वर्ष होता आया है, इस बार भी JECRC NSS के विद्यार्थियों ने स्वयंसेवकों की अहम भूमिका निभाई, कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया और बच्चों के लिए सहज वातावरण तैयार किया।

संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने समापन भाषण में सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी कला और समावेशिता के क्षेत्र में ऐसे प्रयास लगातार किए जाएंगे।


Previous Post Next Post