सुबोध महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज: शोध और नवाचारों पर हुई गहन चर्चा






जयपुर, 29 जनवरी 2026।

एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय, रामबाग में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन “Innovation and Transformation in Emerging Technologies, Research and Sustainable Development” का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ।

प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में नरेश कुमार गोयल, कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि मंडल में प्रो. नीलिमा गुप्ता, प्रो. संजीव भनावत, नवरेखा (उपनिदेशक रोजगार विभाग), विक्रम पुरुषार्थी, प्रो. रामावतार शर्मा (मुख्य कुलानुशासक राजस्थान विश्वविद्यालय), प्रो. पी.सी. माली सहित अन्य सम्मानित अतिथिगण मौजूद रहे।

महाविद्यालय के संयोजक डॉ. राकेश हीरावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन प्रबुद्ध वर्ग में नवप्रवर्तन और शोध के सृजन का माध्यम हैं।




प्रथम दिवस के तकनीकी सत्र

प्रथम सत्र (विज्ञान एवं तकनीकी):

अध्यक्षता: प्रो. रामावतार शर्मा एवं प्रो. पी.सी. माली

मुख्य वक्ता: प्रो. राजकुमार जोशी (MNIT जयपुर) और डॉ. छगन लाल (दिल्ली यूनिवर्सिटी)

इसमें लगभग 25 प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

सभी ने एकमत से तकनीकी अनुसंधान को सतत विकास का सशक्त माध्यम बताया।

द्वितीय सत्र (वाणिज्य एवं प्रबंधन):

अध्यक्षता: प्रो. नवीन माथुर एवं सी.ए. विकास यादव

मुख्य वक्ता: अखिलेश त्रिवेदी (Tech Force Services, ऑस्ट्रेलिया) एवं डॉ. राजेश कोठारी




इस सत्र में लगभग 15 प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।


समानांतर रूप से ISC बी द्वारा प्रायोजित पोस्टर सत्र में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रो. सुजाता माथुर, डॉ. के.के. झाँकल और घनश्याम कच्छवाह (राजस्थान विश्वविद्यालय) शामिल थे।

Hh




संपूर्ण आयोजन और प्रतिभाओं का सम्मान

कॉन्फ्रेंस की चेयरपर्सन और महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्वाति जैन ने सभी वक्ताओं के उत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुतीकरण की सराहना की और प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।


संयोजिका डॉ. रुचिका शर्मा एवं सहसंयोजिका डॉ. रेखा जैन ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए प्रथम दिवस की उपलब्धियों और सत्रों के सफल संचालन पर प्रकाश डाला।



प्रथम दिन के कार्यक्रमों में शोध और नवाचार पर गहन चर्चा, तकनीकी और वाणिज्य सत्रों में शोध पत्र प्रस्तुति और पोस्टर सत्र सम्मिलित रहे, जिससे सम्मेलन की सफलता और प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी दिखाई दी।

Previous Post Next Post