मिस डेजर्ट राजस्थान जयपुर ऑडिशन में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे, 80 प्रतिभागियों ने दिखाया टैलेंट और आत्मविश्वास

 


जयपुर। राजधानी जयपुर में मिस डेजर्ट राजस्थान का दूसरा जयपुर ऑडिशन भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें ग्लैमर, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। ऑडिशन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई करीब 80 मॉडल्स ने भाग लेते हुए अपनी कला, व्यक्तित्व और टैलेंट का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


शो के आयोजक नरेंद्र कुमार गंगवाल एवं अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ऑडिशन में जयपुर के साथ-साथ भरतपुर, अलवर, अजमेर, फुलेरा, सीकर और झुंझुनू सहित प्रदेश के कई शहरों की प्रतिभाशाली युवतियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी चरण में कोटा, उदयपुर और जोधपुर में भी ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद मार्च माह में सेमीफाइनल और अप्रैल में जयपुर में ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा।


प्रतियोगिता की विजेता को एक लाख रुपये का कैश प्राइज प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को एल्बम सॉन्ग में लीड रोल और आगामी शॉर्ट फिल्मों में काम करने का अवसर भी मिलेगा। आयोजकों के अनुसार इस मंच का उद्देश्य केवल मॉडलिंग प्रतिभा को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि राजस्थान की खूबसूरती, पारंपरिक वेशभूषा, कला और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना भी है, जिसकी झलक ऑडिशन के दौरान मंच पर स्पष्ट दिखाई दी।

ऑडिशन में जज (जूरी मेंबर्स) के रूप में दीपक अग्रवाल, रजनीश जैन, रजनीश सिंह, अमित कुमार खंडेलवाल और पवन गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। वहीं शो मेंटर कोनिका आर्य ने मॉडल्स को कैटवॉक, ग्रूमिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

कार्यक्रम के संयोजक दयाल सोनी, गिरीश कुमार, कशिश लाखन एवं पलक बंसल ने आयोजन को सफल और आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, ऊर्जा और ग्लैमर का माहौल बना रहा, जहां प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी पहचान बनाई।

Previous Post Next Post