शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जोन उपायुक्त निकले फील्ड विजिट पर

 



जयपुर, 03 फरवरी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में श्रेष्ठ रैकिंग के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है मंगलवार को सभी जोन उपायुक्तों ने स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े बिन्दुओं पर जोन के विभिन्न स्थानों का विस्तृत निरीक्षण किया।

सभी जोन उपायुक्तों ने आमजन से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का फीडबैक लिया, ओपन डिपो के निरीक्षण किये, संबंधित सीएसआई, एसआई को सफाई के निर्देष दिये, सीएनडी वेस्ट की स्थिति ग्रीन नेट, सड़क किनारे लगे पेड़, पौधों की कटाई छटाई, रेड स्पाॅट, येलो स्पाॅट, बैकलाइन का सौन्दर्यकरण, होर्डिग, बैनर, पोस्टर, स्टीकर आदि को हटाने के निर्देष दिये।

सभी जोन में वार्ड क्षेत्र के विभिन्न रेजिडेषियल एवं व्यवसायिक क्षेत्रों की स्वच्छता, व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं का अवलोकन किया। दुकानदारों को दो डस्टबिन रखने के निर्देष दिये तथा खुले में कचरा ना फैलाने एवं दो डस्टबिन रखने व कचरे को गीले व सूखे कचरे के रूप में पृथक्करण, अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देष दिये। 



नगर निगम जयपुर के आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी निर्देषानुसार समस्त जोन उपायुक्तों ने स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न बिन्दुओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिटी प्रोफाइल क्षेत्र का चेकलिस्ट के अनुसार गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्षेत्र के विभिन्न रेजिडेंशियल एवं व्यवसायिक क्षेत्रों की स्वच्छता, व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के अंतर्गत पुरोहित जी का बाग, न्यू कॉलोनी, वाल्मीकि कॉलोनी, पंडित शिवदीन जी का रास्ता एवं ठठेरा का रास्ता स्थित रेजिडेंशियल क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया साथ ही इंदिरा बाजार के व्यवसायिक क्षेत्र एवं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।


निरीक्षण के दौरान पाए गए अतिक्रमणों को तत्काल प्रभाव से हटवाया गया एवं संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त निरीक्षण में पाई गई कमियों एवं अनियमितताओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

जोन उपायुक्तों द्वारा स्थानीय रहवासियों एवं व्यापारियों से साफ-सफाई एवं नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी प्राप्त किया गया।

Vibhuti Singh Ahaluwalia

Vibhuti Singh Ahaluwalia Founder & Editor, Cultpreneur , I am a media entrepreneur, journalist, and storyteller dedicated to highlighting inspiring journeys, impactful initiatives, and emerging voices across industries. As the Founder of Cultpreneur, he leads a dynamic media platform focused on entrepreneurship, culture, business, leadership, innovation, and social impact. With a passion for meaningful storytelling and community engagement, Vibhuti works to create content that informs, inspires, and empowers audiences worldwide. Through interviews, feature stories, event coverage, and thought-provoking articles, he aims to bridge the gap between changemakers, businesses, and communities. Under his leadership, Cultpreneur has evolved into a platform that celebrates achievements, promotes innovation, and provides visibility to entrepreneurs, professionals, artists, and leaders making a difference in society. Vibhuti believes that every success story has the power to inspire change, and through Cultpreneur, he continues to bring such stories to the forefront of public discourse. Mission: To inform, inspire, and empower through impactful journalism.

Previous Post Next Post