जयपुर में रोजगार सहायता शिविर आयोजित, 427 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

 



जयपुर, 27 मार्च 2026।

राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 के तहत उप-प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा एक दिवसीय करियर मार्गदर्शन एवं रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय रामचंद्र खेड़ला पॉलिटेक्निक कॉलेज, झालाना संस्थानिक क्षेत्र में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक जगदीश नारायण निर्वाण रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। कॉलेज के प्राचार्य निवेद जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया।




शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उप निदेशक नवरेखा ने बताया कि इस आयोजन में करीब 876 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें 26 निजी कंपनियों ने हिस्सा लेकर 427 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया और कई युवाओं को मौके पर ही जॉब ऑफर दिए गए।






कार्यक्रम में सहायक निदेशक संजय माथुर सहित विभिन्न कंपनियों के HR प्रतिनिधियों ने भी युवाओं को मार्गदर्शन दिया। रोजगार विभाग की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Previous Post Next Post