घरेलू क्रिकेट 2026-27 के लिए कमेटी गठित, खिलाड़ियों के बैन हटाने के निर्देश

 


जयपुर, 13 अप्रैल। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की एडहॉक कमेटी ने आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है। संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव के नेतृत्व में गठित इस कमेटी का उद्देश्य राज्य में क्रिकेट गतिविधियों को व्यवस्थित करना और खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराना है।

एडहॉक कमेटी के सदस्य धनञ्जय सिंह खींवसर, आशीष तिवाड़ी, अर्जुन बेनीवाल और अरिष्ट सिंघवी ने बताया कि घरेलू क्रिकेट कैलेंडर और उसकी समय-सीमा तय करने के लिए अरिष्ट सिंघवी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

गठित कमेटी के सदस्य:

अध्यक्ष – अरिष्ट सिंघवी

सदस्य – विजेंद्र यादव, राजीव राठौड़, सुमित माथुर, ओ.पी. शर्मा, पूनम यादव, एकता प्रमोद सिंह

एडहॉक कमेटी ने सभी जिला क्रिकेट संघों को वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिले में आयोजित क्रिकेट गतिविधियों, प्रशिक्षण शिविर, चयन ट्रायल्स और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी गई है।

खिलाड़ियों को बड़ी राहत

एडहॉक कमेटी ने खिलाड़ियों के हित में अहम फैसले लेते हुए सभी जिला संघों को निर्देश जारी किए हैं—

राज्य के खिलाड़ियों पर लगाए गए सभी बैन तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाते हैं।

किसी भी खिलाड़ी पर बिना आरसीए की अनुमति के लगाया गया प्रतिबंध मान्य नहीं होगा।

यदि कोई जिला संघ एनओसी देने में असफल रहता है, तो खिलाड़ी सीधे आरसीए से संपर्क कर एनओसी के लिए आवेदन कर सकेगा।

कमेटी सदस्य आशीष तिवाड़ी ने कहा कि आरसीए का उद्देश्य राज्य में क्रिकेट का समग्र विकास करना और युवा खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना 

Previous Post Next Post