जयपुर। राजधानी जयपुर एक बार फिर फैशन और ग्लैमर की चमक से जगमगा उठा, जब मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में तीन दिवसीय “ग्लैम फैशन वीक 2026 – सीजन 1” का भव्य और सफल आयोजन किया गया। फैशन, स्टाइल, म्यूजिक और क्रिएटिविटी से भरपूर इस मेगा फैशन इवेंट ने जयपुर के फैशन प्रेमियों को एक अलग ही अनुभव दिया।
फर्स्ट इंडिया एवं भारत 24 प्रेजेंट और अनंता रिसोर्ट पावर्ड इस फैशन वीक का आयोजन मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आई मॉडल्स और डिजाइनर्स ने अपने शानदार कलेक्शंस और आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
तीनों दिनों तक चले इस फैशन वीक में रैंप पर ग्लैमर, एलीगेंस और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मॉडल्स ने अलग-अलग डिजाइनर कलेक्शंस को बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में प्रस्तुत किया, वहीं हर दिन नए थीम और नए फैशन ट्रेंड्स ने दर्शकों को रोमांचित बनाए रखा।
दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई शानदार शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई, जिसने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा और भारतीय परंपरा से जोड़ दिया। भव्य मंच, शानदार लाइटिंग, म्यूजिक और रॉयल डेकोरेशन ने फैशन वीक को किसी बड़े इंटरनेशनल शो जैसा रूप दे दिया।
इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर पवन टांक और मिस ग्लैम राजस्थान की डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि “ग्लैम फैशन वीक” का यह पहला सीजन था, जिसका उद्देश्य नए और उभरते हुए टैलेंट्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और ऐसे मंच युवा मॉडल्स, डिजाइनर्स और क्रिएटिव टैलेंट्स को अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
डिजाइनर कलेक्शंस ने रैंप पर बिखेरा फैशन का जादू
फैशन वीक के दौरान कई डिजाइनर कलेक्शंस आकर्षण का मुख्य केंद्र बने। हर डिजाइनर ने अपने कलेक्शन के जरिए फैशन की नई परिभाषा प्रस्तुत की।
वीरा लेबल बाय पीनल ने दिखाया मॉडर्न फैशन का स्टाइल
वीरा लेबल बाय पीनल द्वारा प्रस्तुत वेस्टर्न आउटफिट्स ने रैंप पर मॉडर्न और ट्रेंडी फैशन का शानदार प्रदर्शन किया। स्टाइलिश कट्स, यूनिक पैटर्न और ग्लैमरस डिजाइन ने युवाओं को खासा आकर्षित किया।
प्रीत कलेक्शन बाय ललित ने पेश की ट्रेडिशनल एलीगेंस
वहीं प्रीत कलेक्शन बाय ललित के खूबसूरत डिजाइनर लहंगों ने ट्रेडिशनल फैशन को रॉयल अंदाज में प्रस्तुत किया। रिच फैब्रिक, हैवी एम्ब्रॉयडरी और शानदार कलर कॉम्बिनेशन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
रंगोली साड़ीज ने दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
रंगोली साड़ीज बाय संकल्प द्वारा पेश की गई खूबसूरत साड़ियों ने भारतीय संस्कृति और पारंपरिक खूबसूरती की झलक दिखाई। मॉडल्स ने जब इन एलिगेंट साड़ियों में रैंप वॉक की तो दर्शकों ने तालियों की गूंज से उनका स्वागत किया।
बेला बीचवियर आउटफिट्स ने जोड़ा बोल्ड और ट्रेंडी टच
बेला बीचवियर आउटफिट्स बाय ताहीर ने फैशन शो में बोल्डनेस और ट्रेंडिंग फैशन का अलग अंदाज पेश किया। डिजाइनर बीचवियर कलेक्शन ने युवाओं के बीच खास आकर्षण पैदा किया।
मॉडल्स की ग्लैमरस वॉक ने जीता दिल
तीनों दिनों तक मॉडल्स ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और शानदार रैंप प्रेजेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मिस इंडिया ग्लैम की सुपर मॉडल्स ने हर डिजाइनर आउटफिट को बेहद खूबसूरती और ग्रेस के साथ प्रस्तुत किया।
शो के दौरान ख्वाहिश सैनी, सौम्या गुप्ता, शीतल विश्वकर्मा, कंचन राजपुरोहित, सौम्या शर्मा, ख्वाहिश नायक, रौनक कनोडिया, रिंकू चौधरी, हिना नामवानी, मुस्कान विजय, हर्षिता, नंदिनी परिहार, कामना राजपुरोहित, तमन्ना राव, तमन्ना सरनानी, अक्षरा सिंह, कनिष्का भार्गव, पिया सरकार, अवनि शर्मा, गायत्री, खुशी गुप्ता, रागिनी गुप्ता, इस्मायरा एवं मुस्कान ने अपनी शानदार रैंप वॉक और दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया।
नए टैलेंट्स को मिला बड़ा मंच
कीर्ति टांक ने बताया कि “ग्लैम फैशन वीक” केवल फैशन शो नहीं, बल्कि नए टैलेंट्स के लिए एक बड़ा अवसर है। इस मंच के जरिए उभरती मॉडल्स और डिजाइनर्स को इंडस्ट्री में पहचान बनाने और बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में “ग्लैम फैशन वीक” को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि राजस्थान और देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
कई नामचीन हस्तियां रहीं मौजूद
इस भव्य आयोजन में फर्स्ट इंडिया न्यूज के CMD डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं सफारी होटल्स के ऑनर पवन गोयल, अनंत महल रिसॉर्ट के GM लोकेंद्र सिंह और ब्लैकरॉक के ऑनर अमित सरीन ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर अब तेजी से फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है और ऐसे आयोजनों से नए टैलेंट्स को शानदार मंच मिल रहा है।
फैशन, आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी का बना उत्सव
तीन दिवसीय “ग्लैम फैशन वीक 2026” केवल फैशन शो नहीं, बल्कि कला, आत्मविश्वास, क्रिएटिविटी और युवा प्रतिभाओं का उत्सव बनकर सामने आया।
मेकअप और ज्वेलरी ने बढ़ाई रॉयल्टी
मॉडल्स के ग्लैमरस और स्टाइलिश मेकओवर की जिम्मेदारी लैक्मे अकादमी लालकोठी ने निभाई। हर मॉडल को थीम के अनुसार अलग और यूनिक लुक दिया गया, जिसने उनके आत्मविश्वास और खूबसूरती को और अधिक निखारा।
वहीं एसबीजे ज्वेलरी बाय बुलबुल अग्रवाल की खूबसूरत आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने मॉडल्स के रैंप लुक्स को और अधिक आकर्षक और रॉयल बना दिया।
पूरे आयोजन ने यह साबित किया कि राजस्थान में फैशन इंडस्ट्री तेजी से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है और युवा टैलेंट्स अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।