मिसेज राजस्थान 2026 का फोटोजेनिक राउंड सम्पन्न, फाइनलिस्ट मॉडल्स ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज़

 


जयपुर। फ्यूज़न ग्रुप की ओर से ग्रैंड सफारी के सहयोग से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट “मिसेज राजस्थान 2026” की सात दिवसीय ग्रूमिंग सेशन के चौथे दिन फोटोजेनिक राउंड का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान टॉप फाइनलिस्ट मॉडल्स ने डिजाइनर गाउन्स में अपना स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया।












ग्रैंड सफारी के पवन गोयल ने बताया कि न्यूली बने महाराजा बैंक्विट में आयोजित इस गाउन राउंड को बेहद भव्य तरीके से सजाया गया, जहां मॉडल्स ने वेस्टर्न थीम पर अपने अलग-अलग लुक्स को शानदार अंदाज में एक्सपोज किया।


आयोजक निमिषा मिश्रा और योगेश मिश्रा ने बताया कि फोटोजेनिक राउंड के दौरान मॉडल्स का प्रोफेशनल फोटोशूट कराया गया, जिसमें उनकी पर्सनैलिटी, एक्सप्रेशन और कैमरा प्रेजेंस को परखा गया। इस खास फोटोशूट को फेमस फैशन फोटोग्राफर जैन फोटोज के वासु जैन ने अपने कैमरे में खूबसूरती से कैद किया।


















































वहीं मॉडल्स का मेकओवर वेस्टर्न थीम पर शेड्स की डायरेक्टर जस्सी छाबड़ा द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को ग्लैमरस और फैशनेबल लुक दिया।




जीएम रविन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिसेज राजस्थान 2026 का ग्रैंड फिनाले आगामी 24 मई को हेवा हेवन रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। फिनाले के दौरान दिवा ड्रेसेज की मोनिका अडवाणी का ट्रेडिशनल एवं वेस्टर्न कलेक्शन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही फैशन और ग्लैमर जगत की कई नामचीन हस्तियां भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।








फोटोजेनिक राउंड के दौरान फाइनलिस्ट मॉडल्स का आत्मविश्वास, स्टाइल और कैमरा प्रेजेंस देखने लायक रहा। आयोजन ने फैशन और ग्लैमर की दुनिया में एक बार फिर मिसेज राजस्थान की भव्यता को साबित किया।

Previous Post Next Post