नेशनल पावर लिफ्टिंग में जयपुर के दीपक कुमार का जलवा, 707.5 KG वजन उठाकर जीता गोल्ड

 



जयपुर। चेन्नई में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जयपुर के जगतपुरा स्थित आयरन वॉरियर्स जिम के खिलाड़ी दीपक Kumar ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दीपक ने कुल 707.5 किलोग्राम वजन उठाकर प्रतियोगिता में अपनी ताकत का दम दिखाया और राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

दीपक कुमार की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जयपुर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। आयरन वॉरियर्स जिम में कोच नवनीत यादव और विक्रम सिंह ने दीपक कुमार को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



कोचों ने बताया कि दीपक ने लंबे समय से कठिन मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी की थी, जिसका परिणाम अब गोल्ड मेडल के रूप में सामने आया है। दीपक की इस सफलता से युवाओं में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है।

वहीं मित्रों, रिश्तेदारों और खेल प्रेमियों ने दीपक कुमार को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया।

Previous Post Next Post