जयपुर।
जयपुर के हरमाड़ा स्थित अपना राजस्थान एंड हॉलिडे रिसॉर्ट में आयोजित क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 के तीसरे चरण में गुरुवार को फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास का शानदार संगम देखने को मिला। पूल साइड फोटोशूट, आकर्षक रैंप वॉक और रंगारंग पूल पार्टी ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, स्टाइल और मंचीय प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया।
फैशन गतिविधियों के बाद आयोजित पूल पार्टी ने आयोजन में उत्साह और मनोरंजन का नया रंग भर दिया। संगीत, मस्ती और विभिन्न रोचक गतिविधियों के बीच प्रतिभागियों ने खुलकर आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना रहा।
मोनू वर्मा ने बताया कि क्वीन ऑफ राजस्थान का उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और मंचीय कौशल को निखारना भी है। प्रतियोगिता के तीसरे चरण की सफलता ने आगामी दौरों को लेकर प्रतिभागियों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है।




