मिस राजस्थान 2026 का मिस फोटोजेनिक राउंड सम्पन्न, प्रतिभागियों ने बिखेरा ग्लैमर का जादू

 



जयपुर। फ्यूजन ग्रुप एवं रूवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित राजस्थान के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 के अंतर्गत मिस फोटोजेनिक राउंड का भव्य आयोजन सीकर रोड स्थित आर चंद्रा पैलेस में किया गया। इस दौरान राज्यभर से चयनित प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और बेहतरीन कैमरा प्रेजेंस से सभी को प्रभावित किया।




मिस फोटोजेनिक राउंड में प्रतिभागियों का विशेष फोटोशूट प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर वासु जैन द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी रचनात्मक फोटोग्राफी के जरिए प्रतिभागियों के आकर्षक अंदाज और व्यक्तित्व को कैमरे में कैद किया। वहीं, मैजेस्टिक मेकओवर्स की मेकअप एक्सपर्ट मधु यादव ने प्रतिभागियों को स्टाइलिश कॉकटेल लुक में तैयार किया, जिससे पूरे फोटोशूट को प्रोफेशनल और ग्लैमरस रूप मिला।






आयोजकों के अनुसार, मिस फोटोजेनिक राउंड का उद्देश्य प्रतिभागियों की कैमरा अपील, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, फैशन सेंस और प्रस्तुति कौशल का मूल्यांकन करना है। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।





इस अवसर पर मिस राजस्थान 2026 के फिनाले वीक की भी आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर चंद्रा के चेयरमैन मुकेश सैनी रहे। आयोजक योगेश मिश्रा एवं निमिषा मिश्रा ने बताया कि फिनाले वीक के दौरान प्रतिभागियों के लिए विशेष ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फिटनेस ट्रेनिंग, रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स और विभिन्न प्री-फिनाले गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि उन्हें ग्रैंड फिनाले के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सके।






उन्होंने बताया कि फिनाले वीक के विभिन्न सत्र होटल हैवा हेवन रिजॉर्ट और होटल पार्क ओशन में आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान फैशन, फिटनेस, स्टाइलिंग और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण सत्र भी आयोजित होंगे।

आर चंद्रा पैलेस में आयोजित मिस फोटोजेनिक राउंड के सफल आयोजन के साथ ही मिस राजस्थान 2026 प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। आगामी ग्रैंड फिनाले को लेकर प्रतिभागियों, आयोजकों और फैशन जगत से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस वर्ष भी प्रतियोगिता के माध्यम से राजस्थान की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

Previous Post Next Post