सवा सौ साल पुरानी विरासत की रियल डायमंड ज्वेलरी से सजेगा मिस राजस्थान 2026 का ग्रैंड फिनाले

 



जयपुर। मिस राजस्थान 2026 (28वें संस्करण) के ग्रैंड फिनाले का एक्सक्लूसिव फिनाले लुक गुरुवार को होटल पार्क ओशन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लॉन्च किया गया। इस बार पहली बार मिस राजस्थान के मंच पर परंपरा द ज्वेल्स की सवा सौ साल पुरानी विरासत से जुड़ी रियल डायमंड और पारंपरिक जड़ाऊ ज्वेलरी का शाही प्रदर्शन देखने को मिलेगा।




होटल पार्क ओशन के चेयरमैन संदीप जैन ने बताया कि 4 जुलाई को बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में मिस राजस्थान की पूर्व विजेता (प्रिवियस क्वीन्स) और प्रतिभागी परंपरा द ज्वेल्स की रियल डायमंड ज्वेलरी पहनकर रॉयल रैंप वॉक करेंगी। यह पहली बार होगा जब प्रतियोगिता के मंच पर वास्तविक हीरों की ज्वेलरी के साथ शाही अंदाज में प्रस्तुति दी जाएगी।





प्रेस वार्ता में परंपरा द ज्वेल्स के ऑनर राकेश सोनी, विनय सोनी और आदित्य सोनी ने ज्वेलरी की विशेषताओं, बारीक कारीगरी और 125 वर्ष पुरानी विरासत की जानकारी साझा की।




आयोजक योगेश मिश्रा, निमिषा मिश्रा और डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि ग्रैंड फिनाले में तीन विशेष फैशन राउंड आयोजित होंगे। पहले राउंड में निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइन के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विशेष परिधानों का प्रदर्शन होगा, जबकि दूसरे राउंड में जेकेजे फैशन का नया कलेक्शन प्रस्तुत किया जाएगा। पूरे शो का मेकअप लुक मधु यादव तैयार करेंगी। इसके अलावा शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह की पारंपरिक ज्वेलरी और परंपरा द ज्वेल्स की रियल डायमंड ज्वेलरी शो का मुख्य आकर्षण रहेंगी।






आयोजकों ने बताया कि मिस राजस्थान केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाला प्रतिष्ठित मंच है। प्रतियोगिता की विजेता विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्स में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करती हैं। फ्यूजन ग्रुप एवं होटल पार्क ओशन के सहयोग से आयोजित मिस राजस्थान का यह 28वां संस्करण प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित और लंबे समय से आयोजित होने वाले ब्यूटी पेजेंट्स में शामिल है।

Previous Post Next Post