जयपुर। बियानी गर्ल्स कॉलेज में BICON 2026 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के तहत ‘जापान कनेक्ट’ विषय पर मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य विद्यार्थियों को जापान में उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, ट्रेनिंग और रोजगार के अवसरों की जानकारी देना रहा। साथ ही भारत से जापान तक शिक्षा से करियर तक पहुंचने के लिए एक स्ट्रक्चर्ड पाथवे की जानकारी भी साझा की गई।
इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को पारंपरिक प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IIT-JEE और NEET के अलावा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और करियर का विकल्प उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। BICON की 21वीं कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारत और जापान के बीच शिक्षा, तकनीक, स्किल डेवलपमेंट, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और रोजगार के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की पहल की गई।
ओसाका कन्वेंशन एंड टूरिज्म ब्यूरो और बियानी गर्ल्स कॉलेज के बीच MOU
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ओसाका कन्वेंशन एंड टूरिज्म ब्यूरो (OCTB), जापान और बियानी गर्ल्स कॉलेज के बीच MOU साइनिंग सेरेमनी रहा। समझौते के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, ट्रेनिंग और ग्लोबल एक्सपोजर के नए अवसर विकसित करने की दिशा में पहल की गई।
तीन साल का T2C एजुकेशन एंड जॉब प्रोग्राम
OCTB-बियानी T2C यानी Training to Career Joint Education and Job Program तीन वर्षीय कार्यक्रम है। इसके तहत पहले वर्ष विद्यार्थियों को भारत में बियानी यूनिवर्सिटी में अध्ययन और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि दूसरे और तीसरे वर्ष जापान के ओसाका में अध्ययन, व्यावहारिक प्रशिक्षण और करियर की तैयारी का अवसर मिलेगा।
पहले वर्ष में फाउंडेशन स्टडीज, प्रोफेशनल सब्जेक्ट्स, जापानी भाषा, प्रैक्टिकल स्किल्स और जापान जाने की तैयारी पर फोकस रहेगा। दूसरे वर्ष में ओसाका में एडवांस्ड जापानी लैंग्वेज, प्रोफेशनल एजुकेशन और करियर एजुकेशन पर ध्यान दिया जाएगा। तीसरे वर्ष में जॉब प्रिपरेशन, ग्रेजुएशन और करियर अपॉर्चुनिटीज को लेकर तैयारी कराई जाएगी।
पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम वर्क के अवसर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जापान में अध्ययन के दौरान पात्र विद्यार्थियों के लिए पार्ट-टाइम वर्क के संभावित अवसरों की भी जानकारी दी गई। टूरिज्म, होटल, रेस्टोरेंट, एयरपोर्ट एंड सर्विस, रिटेल, कस्टमर सर्विस, गेस्ट सर्विस और ड्यूटी-फ्री शॉप्स जैसे क्षेत्रों का उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्लोबल एक्सपोजर देने के साथ जापानी भाषा, प्रैक्टिकल और प्रोफेशनल स्किल्स विकसित करना तथा जापान में उच्च शिक्षा और ट्रेनिंग के अवसरों से परिचित कराना रहा।
मीडिया से हुआ सीधा संवाद
‘जापान कनेक्ट’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को जापानी प्रतिनिधियों और बियानी के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद का अवसर मिला। इस दौरान जापान में हायर एजुकेशन, जापानी लैंग्वेज, ट्रेनिंग, रोजगार और करियर पाथवे से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की गई।
‘स्टार्ट इन इंडिया, स्टडी इन जापान, बिल्ड अ ग्लोबल करियर’ की सोच के साथ ‘जापान कनेक्ट’ पहल के जरिए बियानी से ओसाका तक विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, इंटरनेशनल एक्सपोजर और करियर के अवसरों को जोड़ने की दिशा में शैक्षणिक एवं रोजगार सेतु तैयार करने की पहल प्रस्तुत की गई।

