परकोटा गणेश मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव मनाया फूल बंगला झांकी सजाकर हलवे बड़े का भोग लगाया

 


जयपुर एंकर चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर मे ब्रह्मलीन  कैलाशचंद शर्मा राहुल शर्मा की प्रेरणा आशीर्वाद से बुधवार को  पौष बड़ा महोत्सव फूल बंगला झांकी का आयोजन हुआ। मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि भगवान गणपति का प्रातः गंगाजल सुगंधित औषधीयो के गुनगुने जल से पंचामृत अभिषेक कराया । भगवान को नवीन चोला धारण कराकर नवीन पोशाक चांदी का मुकुट धारण करवाया ।  मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाकर पुए, सूजी का हल्वा, पकौड़ी, पुड़ी, सब्जी, हरे धनिया की चटनी , तिल से बने व्यंजनों का   भोग लगा कर पौष बड़ा झाँकी सजायी । गणपति का फूलों से श्रृंगार कर भक्तों ने श्री गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ किए । मंदिर परिसर को फूल बंदरवाल और लाइट से सजाया । संत महंतों के सानिध्य में प्रथम पूज्य की महाआरती हुई । स्थानीय भजन गायको ने भगवान गणपति का भजनों के माध्यम से गुणगान किया ।

Previous Post Next Post