झालाना डूंगरी का ओपन कचरा ट्रांसफर स्टेशन स्थायी रूप से बंद भाजपा पार्षद प्रत्याशी मनोज जाबडोलिया की मुहिम लाई रंग

 

जयपुर, 12 जनवरी।

वार्ड संख्या 110 के झालाना डूंगरी–जगतपुरा रोड पर लंबे समय से संचालित ओपन कचरा ट्रांसफर स्टेशन को नगर निगम प्रशासन ने स्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके बंद होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

स्थानीय भाजपा पार्षद प्रत्याशी मनोज जाबडोलिया ने बताया कि बीते पांच वर्षों से लगातार इस कचरा डिपो को बंद कराने के लिए आंदोलन किया जा रहा था। इस दौरान धरना-प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान चलाए गए और उपमुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक, राज्य सरकार के मंत्री, महापौर, उपमहापौर, निगम चेयरमैन और निगम आयुक्त को कई बार ज्ञापन सौंपे गए।

जनता की लगातार मांग और विरोध के बाद नगर निगम प्रशासन ने आखिरकार इस ओपन कचरा डिपो को बंद करने का निर्णय लिया। मनोज जाबडोलिया ने इसे जनता की जीत बताते हुए निगम प्रशासन और राज्य सरकार का आभार जताया।


नगर निगम प्रशासन अब इस स्थान पर मशीन-संचालित, पूरी तरह कवर और वायु प्रदूषण रहित कचरा ट्रांसफर स्टेशन विकसित करेगा। नई व्यवस्था के तहत कचरा खुले में नहीं डाला जाएगा, बल्कि सीधे हॉपर के माध्यम से मशीनों में डाला जाएगा और कवर टैंकरों द्वारा कचरे को सुरक्षित तरीके से डंपिंग यार्ड तक पहुंचाया जाएगा।

इस निर्णय से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Previous Post Next Post