जयपुर।
हैदराबाद स्थित एस.एस. कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय मुआथाई प्रतियोगिता में जयपुर (राजस्थान) की सुमन कुमावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
राजस्थान टीम के कोच आशीष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया और 1st ट्रॉफी अपने नाम की
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. श्रीराम चौधरी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।
Tags
Jaipur

