मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की प्रगति की समीक्षा

 

जयपुर, 27 जनवरी।

राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (MSRA) के तहत प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को शिक्षा संकुल सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने की। उन्होंने अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी 40 टास्क के चारों घटकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विद्यार्थी-केंद्रित, विद्यालय-केंद्रित, शिक्षक-केंद्रित एवं शैक्षणिक परिणाम-केंद्रित गतिविधियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।



साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजनाओं और नए लक्ष्यों को लेकर भी मंथन किया गया। अनुपमा जोरवाल ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (द्वितीय) अशोक कुमार मीणा सहित विभागीय उपायुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post