जयपुर।
विजयवर्गीय (वैश्य) महिला मंडल द्वारा मालवीय नगर स्थित ऑफिसर क्लब में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक कपल्स की सहभागिता रही, जिससे आयोजन और अधिक उल्लासपूर्ण बन गया।
समारोह में तिरंगे की थीम पर आधारित ड्रेस कोड रखा गया। पुरुष सदस्यों ने श्वेत वस्त्र धारण किए, जबकि महिला सदस्य केसरिया एवं हरे रंग के परिधानों में नजर आईं। सभी उपस्थित सदस्यों ने तिरंगे के रंगों के फ्रेंडशिप बैंड बांधकर देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस की थीम पर आधारित मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी कपल्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और राष्ट्रीय पर्व की भावना को जीवंत किया।
इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से शकुन्तला आनंद, निर्मला रामअवतार, चमन विजय कुमार, सरिता महेन्द्र, कविता दीपक, कुसुम राजेंद्र, मंजू अजय कुमार, सुनिता श्रीकृष्ण, सुनीता सुधीर, संगीता अशोक, नीरू प्रेमचन्द, सुनीता, स्वप्निल मनोज, मनीषा मनीष सहित अनेक कपल्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ।
यह आयोजन समाज में राष्ट्रीय चेतना, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायी उदाहरण बना।
