सूर्या उदय संस्था ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, कंबल वितरित

 


जयपुर।

सूर्या उदय संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झोटवाड़ा क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कंबल वितरण कर सम्मान प्रदान किया गया।


इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष शोभल सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, बाल विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं, जो सराहना के योग्य है।


शोभल सिंह ने कहा कि सूर्या उदय संस्था समाज सेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं संस्था से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित 


Previous Post Next Post