किशनगढ़ विधानसभा में पीपीएल सीजन-1 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

 


किशनगढ़।

किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पीपीएल (प्रजापति प्रीमियर लीग) सीजन-1 के पहले मैच का शुभारंभ 7 फरवरी 2026 से किया गया। यह टूर्नामेंट 9 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुखराज प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन से प्रजापति समाज में नई जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ है। टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों और शहरों से टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें गुजरात के अहमदाबाद सहित भीलवाड़ा, ब्यावर, पाली, सोजत, जोधपुर, जयपुर, डीडवाना और कुचामन से खिलाड़ी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना सराहनीय है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है। यह टूर्नामेंट पहली बार किशनगढ़ में आयोजित किया गया है, जिसे लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के विजेता को 71 हजार रुपये की ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Previous Post Next Post