चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने किया 181 हेल्पलाइन का निरीक्षण

 


जयपुर, 11 फरवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित 181 हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया और सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया। सचिव ने हेल्पलाइन कर्मियों से संवाद कर शिकायत निस्तारण प्रणाली की जानकारी ली और विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित और संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जीवन रक्षा से जुड़ा अहम विषय है, इसलिए कोई देरी नहीं होनी चाहिए और स्टाफ को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और लंबित प्रकरणों के समाधान में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव सहित विभाग के अधिकारी और हेल्पलाइन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post