बजट 2026-27: स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाई देने का रोडमैप – चिकित्सा मंत्री

 


जयपुर, 11 फरवरी। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और प्रदेश के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

मुख्य घोषणाएं:

पंचायत स्तर पर आरोग्य शिविर आयोजित कर वंचित परिवारों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ।

जयपुर जेके लोन अस्पताल में 500 बेड क्षमता का अत्याधुनिक आईपीडी टावर।

प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों में 500 करोड़ रुपये की लागत से विश्राम गृहों का निर्माण।

500 अतिरिक्त ड्रग डिस्ट्रिब्यूशन काउंटर स्थापित, दवा वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुलभ बनाने हेतु।

राज सुरक्षा योजना: सड़क दुर्घटना, प्रसूति और हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में त्वरित उपचार।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए राज ममता योजना और जिला मुख्यालयों में केयर सेल की स्थापना।

अस्पताल परिसरों में अटल आरोग्य फूड कोर्ट हेतु 100 करोड़ रुपये का प्रावधान।

दुर्घटना मृतकों की पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक घर तक पहुँचाने के लिए मोक्ष वाहिनी योजना।

सड़क, फ्लाईओवर, स्ट्रीट लाइट और नगरीय निकायों में 7 लाख स्ट्रीट लाइट्स का प्रावधान।

युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप प्रोत्साहन और कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार।

 खींवसर ने कहा कि यह बजट विकसित, स्वस्थ और सशक्त राजस्थान का मजबूत दस्तावेज है, जो प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक संवेदनशील, सुदृढ़ और जनकेंद्रित बनाने में सहायक होगा।

Previous Post Next Post