अंबुजा सीमेंट्स ने मारवाड़ मुंडवा में जल संरक्षण को दिया नया आयाम, किसानों की आय और आत्मनिर्भरता बढ़ी


 

मारवाड़ मुंडवा | 5 फरवरी 2026

दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी बिल्डिंग मैटीरियल सॉल्यूशंस कंपनी और विविधीकृत अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अंबुजा सीमेंट्स अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत मारवाड़ मुंडवा क्षेत्र में जल संरक्षण और किसान सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही है। फार्म पॉन्ड निर्माण, रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सूक्ष्म सिंचाई और बागवानी आधारित पहलों के माध्यम से कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ कृषि और स्थायी आजीविका को मजबूती दी है।

डीडिया कलां गांव में अंबुजा सीमेंट्स ने किसान दंपती बाऊ देवी और गणपत राम को 1,782 घन मीटर क्षमता का फार्म पॉन्ड और रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम उपलब्ध कराया। सिंचाई के लिए वर्षभर पानी उपलब्ध होने से वे अब ऑफ-सीजन में भी जीरा की खेती कर पा रहे हैं। अतिरिक्त पानी बेचकर उन्होंने करीब ₹15,000 की अतिरिक्त आय अर्जित की है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खेती की निरंतरता मजबूत हुई है। इसी ग्राम पंचायत में 20 किसानों को फार्म पॉन्ड का लाभ मिला है, जिससे कुल 38,147.27 घन मीटर पानी संग्रहित कर सिंचाई के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।



मुंडवा गांव में कंपनी के सहयोग से भौराम जी और पिपुड़ी देवी ने खारे भूजल की समस्या से निजात पाई। 17 लाख लीटर क्षमता के फार्म पॉन्ड और वर्षा जल संग्रहण प्रणाली के जरिए उन्होंने फसल विविधीकरण अपनाया और जीरा, इसबगोल तथा कपास की खेती शुरू की। परिणामस्वरूप उनकी वार्षिक आय ₹2 लाख से बढ़कर ₹6 लाख हो गई। साथ ही बाहर से पानी खरीदने की आवश्यकता समाप्त होने से खेती की लागत में भी उल्लेखनीय कमी आई।

धर्मेंद्र मुंडेल के लिए भी अंबुजा सीमेंट्स की पहल जीवन बदलने वाली साबित हुई। पॉली-लाइनिंग युक्त 2,178.38 घन मीटर क्षमता के फार्म पॉन्ड और माइक्रो-इरिगेशन तकनीक से उन्होंने अपनी खेती का रकबा 15 बीघा से बढ़ाकर 30 बीघा कर लिया। इससे न केवल उत्पादन बढ़ा, बल्कि सिंचाई लागत में हर साल लगभग ₹2 लाख की बचत हुई। आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग से वे टिकाऊ और लाभकारी खेती का उदाहरण बन गए हैं।

रूपासर गांव में किसान जगदीशराम को 12.4 लाख लीटर क्षमता के फार्म पॉन्ड और बागवानी आधारित “वाड़ी” रोपण में सहयोग दिया गया। संग्रहित पानी से उन्होंने ऑफ-सीजन में 8 बीघा भूमि पर जीरा की खेती कर ₹1 लाख की अतिरिक्त आय अर्जित की। विकसित हो रहा फलोद्यान भविष्य में हर वर्ष लगभग ₹50,000 की अतिरिक्त आमदनी देने की संभावना रखता है।

अंबुजा सीमेंट्स की ये पहलें जल सुरक्षा, जलवायु अनुकूलन और ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। अब तक 170 फार्म पॉन्ड और 3,410 रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग यूनिट स्थापित कर कंपनी मारवाड़ मुंडवा क्षेत्र में टिकाऊ कृषि को मजबूती दे रही है और किसानों के लिए समृद्धि के नए रास्ते खोल रही है।


Previous Post Next Post