जयपुर, 3 फरवरी।
मंसूरी तेली 53 समाज की ओर से एक भव्य 72 जोड़ों का सामूहिक निकाह सम्मेलन आगामी 8 फरवरी को जयपुर के आमेर क्षेत्र स्थित ग्रैंड वैली में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन समाज के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है।
इस निकाह सम्मेलन में आंधी के पूर्व उप-सरपंच एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी गफूर मंसूरी अपनी दो बेटियों का निकाह भी इसी सामूहिक आयोजन में करवाएंगे। उल्लेखनीय है कि गफूर मंसूरी का राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। उनकी बेटी रुखसाना मंसूरी और सलमान मंसूरी भी पार्षद के रूप में जनसेवा कर चुकी हैं।
राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के बावजूद गफूर मंसूरी द्वारा अपनी बेटियों का निकाह सामूहिक सम्मेलन में करवाना समाज में सादगी, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। गफूर मंसूरी का कहना है कि वे चाहते थे कि उनकी बेटियों की शादी में समाज के अधिक से अधिक लोग शामिल हों और यह आयोजन पूरे समाज के लिए यादगार बने।
मंसूरी तेली 53 समाज के लोगों में इस सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह है। आयोजन समिति के सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ लोग, जनप्रतिनिधि और कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।
यह निकाह सम्मेलन न केवल विवाह का आयोजन है, बल्कि समाज में सामूहिकता, भाईचारे और सामाजिक सुधार का भी मजबूत संदेश देता है।


