सुरजीत सिंह राठौड़ को मिला राजस्थान का बेस्ट चेयरमैन पुरस्कार

 


जयपुर।

राजस्थान की कला, संस्कृति और फिल्म उद्योग के लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। राजस्थान फ़िल्म एसोसिएशन भारत एवं करणी सेना फ़िल्म एसोसिएशन के चेयरमैन सुरजीत सिंह राठौड़ को “राजस्थान का बेस्ट चेयरमैन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी के हाथों प्रदान किया गया।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सुरजीत सिंह राठौड़ ने इस सम्मान को पूरे राजस्थान सिनेमा जगत को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन राजस्थान की संस्कृति और सभ्यता को समर्पित है। उनका उद्देश्य है कि प्रदेश में अधिक से अधिक फिल्म और वेब प्रोजेक्ट्स की शूटिंग हो, जिससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

राठौड़ ने यह भी कहा कि जो भी निर्माता और निर्देशक राजस्थान में शूटिंग करने आते हैं, उनका वे दिल से सम्मान करते हैं और हरसंभव सहयोग प्रदान करते हैं।

यह सम्मान न केवल सुरजीत सिंह राठौड़ की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि राजस्थान की कला, संस्कृति और फिल्म उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Previous Post Next Post