जयपुर, 06 फरवरी।
नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में नगर निगम जयपुर की सतर्कता शाखा द्वारा महेश नगर 60 फीट रोड क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इस दौरान सतर्कता टीम ने सड़क पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाते हुए कुल 3 केंटर सामान जब्त कर निगम के गोदाम में भिजवाया तथा अतिक्रमणकर्ताओं से मौके पर ही 8 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया।
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्तियों को मौके पर समझाइश दी गई तथा भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण न करने की मौखिक पाबंदी भी करवाई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा नगर निगम क्षेत्राधिकार में अवैध या अस्थाई अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधितों के विरुद्ध भारी चालान एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम जयपुर द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
