बाघ, जंगल और पर्यटन का संगम: 8 फरवरी को अलवर टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन दौड़ जो बदलेगी सोच: अलवर में टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन



अलवर  3/2/2026 

अलवर में अलवर टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन (एटीएम-2026) का आयोजन आगामी 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता रणदीप हुड्डा होंगे, जो आयोजन के दौरान अलवर में उपस्थित रहेंगे। मैराथन में केन्या, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, बहरीन, तंज़ानिया और इथियोपिया सहित विभिन्न देशों से आए 35 अंतरराष्ट्रीय धावक भाग लेंगे। इनके साथ देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले लगभग 18 हजार धावक अलवर की सड़कों पर दौड़ते हुए बाघ संरक्षण, वन सुरक्षा और जिम्मेदार पर्यटन का संदेश वैश्विक स्तर तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा इस मैराथन में करीब 400 दिव्यांगजन भी सहभागिता करेंगे।

आयोजन के अवसर पर केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रदेश के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा तथा पर्यटन विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय सोच को ज़मीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के अनुसार अलवर टाइगर मैराथन केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय जागरूकता और पर्यटन संवर्धन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मैराथन उस विज़न को आगे बढ़ाती है, जिसमें स्वस्थ नागरिक, सुरक्षित पर्यावरण, सतत विकास और जिम्मेदार पर्यटन को एक-दूसरे का पूरक माना गया है।

राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा के अनुसार अलवर टाइगर मैराथन पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है।



ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि अलवर टाइगर हाफ मैराथन से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमेशा से उनकी व्यक्तिगत सोच का हिस्सा रहा है और यह आयोजन उसी लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है।

अलवर हाफ टाइगर मैराथन को अलवर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इको-टूरिज्म, वाइल्डलाइफ टूरिज्म और स्पोर्ट्स टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। सरिस्का टाइगर रिज़र्व, अरावली की प्राकृतिक विरासत और अलवर की सांस्कृतिक पहचान को इस आयोजन के माध्यम से वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। इससे स्थानीय पर्यटन, होटल उद्योग, गाइड सेवाओं और अन्य संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय आजीविका को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

फिट इंडिया विज़न के अनुरूप आयोजित इस मैराथन में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन, 5 किलोमीटर शक्ति रन और 2 किलोमीटर पैरा रन शामिल हैं। इसमें युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन समान रूप से भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन सामाजिक समावेशन का सशक्त उदाहरण बनेगा।

अलवर टाइगर मैराथन के माध्यम से यह संदेश एक बार फिर गूंजेगा कि बाघ सुरक्षित रहेगा तो जंगल सुरक्षित रहेंगे, और जंगल सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण, पर्यटन और भविष्य—तीनों सुरक्षित रहेंगे।

Vibhuti Singh Ahaluwalia

Vibhuti Singh Ahaluwalia Founder & Editor, Cultpreneur , I am a media entrepreneur, journalist, and storyteller dedicated to highlighting inspiring journeys, impactful initiatives, and emerging voices across industries. As the Founder of Cultpreneur, he leads a dynamic media platform focused on entrepreneurship, culture, business, leadership, innovation, and social impact. With a passion for meaningful storytelling and community engagement, Vibhuti works to create content that informs, inspires, and empowers audiences worldwide. Through interviews, feature stories, event coverage, and thought-provoking articles, he aims to bridge the gap between changemakers, businesses, and communities. Under his leadership, Cultpreneur has evolved into a platform that celebrates achievements, promotes innovation, and provides visibility to entrepreneurs, professionals, artists, and leaders making a difference in society. Vibhuti believes that every success story has the power to inspire change, and through Cultpreneur, he continues to bring such stories to the forefront of public discourse. Mission: To inform, inspire, and empower through impactful journalism.

Previous Post Next Post