जयपुर।
राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौर ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी प्रतिभाशाली खिलाड़ी सोनू यादव का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर राखी राठौर ने सोनू यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर न केवल अपने विभाग बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।
राठौर ने सोनू की सफलता का श्रेय उनके कोच हीरानन्द कटारिया को भी दिया। उन्होंने कहा कि कटारिया जी जैसे अनुभवी और समर्पित कोच मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि कटारिया जी ने श्री भवानी निकेतन महिला महाविद्यालय में कोचिंग देते हुए 21 वर्षों तक कॉलेज को कबड्डी में चैंपियन बनाए रखा तथा अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सोनू यादव भविष्य में एक बार फिर भारतीय महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही उन्होंने सोनू और उनके कोच हीरानन्द कटारिया को हार्दिक बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगी।
अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भी सोनू यादव का स्वागत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ


