प्रसिद्ध अधिवक्ता लता सारड़ा का सम्मान

 


जयपुर।

आरटीआई भारत सूचना संघ की टीम द्वारा प्रसिद्ध अधिवक्ता लता सारड़ा का माला, साफ़ा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अहसान खान तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. खालिद जयपुरी उपस्थित रहे।

संघ पदाधिकारियों ने अधिवक्ता लता सारड़ा के विधि क्षेत्र में योगदान और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Previous Post Next Post