यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बजट को बताया ‘विकसित राजस्थान का ब्लूप्रिंट’ “यह केवल बजट नहीं, समृद्ध राजस्थान का रोडमैप है” – झाबर सिंह खर्रा

 


जयपुर। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत राज्य बजट की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित राजस्थान की स्पष्ट कार्ययोजना है, जो प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

मंत्री खर्रा ने कहा कि बजट में 3,427 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रावधान आधारभूत ढांचे को मजबूती देगा।

हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाएं विकास को नई रफ्तार देंगी, जबकि नवीन हवाई अड्डे प्रदेश को प्रगति की नई उड़ान देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर नागरिक के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

शहरी आवास पर फोकस

जयपुर के प्रताप नगर में 128 फ्लैट्स

जोधपुर की चौपासनी योजना में 288 फ्लैट्स

इन परियोजनाओं से आमजन को सुलभ आवास मिलेगा।

परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर

रोड नेटवर्क सुदृढ़ीकरण

लेवल क्रॉसिंग समाप्त करने की योजना

बायपास निर्माण

ब्लैक स्पॉट्स सुधार और सड़क सुरक्षा उपाय

इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम का विस्तार

औद्योगिक क्षेत्रों के लिए पहुंच मार्ग

सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

शहरी सुविधाएं और स्वच्छता

नगरीय निकायों में 5,000 स्ट्रीट लाइट्स

सभी शहरी निकायों में डॉग शेल्टर्स का निर्माण

160 निकायों में 100 लाख टन पुराने कचरे के निस्तारण के लिए 550 करोड़ रुपये का प्रावधान

मंत्री खर्रा ने विश्वास जताया कि यह बजट विकसित राजस्थान @2047 के विजन को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा।

Previous Post Next Post